व्हट्सएप पर कॉल कर दी थी जान से मारने की धमकी, चारों आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 08:55 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : देह व्यापार मामलों में फंसे सैक्टर-45 स्थित होटल मालिक मोहम्मद कालम उर्फ आलम का अपहरण कर गाड़ी लूटने वालों ने व्हट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

 

इस मामले में से चंडीगढ़ पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मौनी, असलम, प्रिंस और एक आरोपी शामिल हैं। आलम ने पुलिस को बताया कि 8 दिंसबर को व्हट्सएप पर कॉल कर चारों युवकों ने 2 लाख रुपए की मांग की थी। 

 

युवकों ने कहा था कि अगर उन्हें पैसे नहीं दिए तो वे उसे जान से मार देंगे। उन्होंने कहा कि वह शूटर काली के साथी हैं। इसके बाद डर के मारे मोहम्मद कालम दोस्त परमजीत की स्कार्पियो लेकर सैक्टर-42 पहुंचा था। चारों युवक स्कार्पियों गाड़ी में बैठ गए और पिस्टल तानकर नकदी मांगने लगे। 

 

आलम ने आरोप लगाया कि चारों युवक उसे पूरे शहर में घुमाते रहे और बाद में मोहाली की तरफ जाने वाली सड़क के पास जंगल में फैंक कर चले गए थे। इसके बाद वह घर चल गया। अगले दिन आलम ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News