90 ग्राम हैरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 01:09 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने दो व्यक्तियों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए दोनों व्यक्तियों में से एक का नाम आशु शर्मा निवासी ओमैक्स सिटी मुल्लांपुर गरीबदास तथा दूसरे का नाम विकास कश्यप निवासी सैक्टर-20डी चंडीगढ़ हैं। 

एस.टी.एफ. से मिली जानकारी मुताबिक दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सूचना थी कि दोनों आरोपी मोहाली तथा आस पास के क्षेत्रों में हैरोइन की सप्लाई करते हैं। ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मदनपुरा के नजदीक नाका लगाया था। इसी दौरान एक चंडीगढ़ नंबर की आई-टवंटी कार रोक कर तलाशी ली। तलाशी में आशु शर्मा से 50 ग्राम हैरोईन तथा विकास कश्यप से 40 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

जांच अधिकारी ने अनुसार दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि विकास कश्यप चंडीगढ़ के सैक्टर-20 में पिता के साथ ढाबा चलाता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन मोहाली में केस दर्ज करके उन्हें कार सहित गिरफ्तार किया। दोनों को डयूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहों से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News