चार प्लाटों का पजेशन न देने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 11:33 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : बलौंगी पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक महिला के साथ प्लॉटों के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डीलर का नाम तरनजीत सिंह उर्फ घोलू है जो गांव बल्लोमाजरा का रहने वाला है। 

पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस स्टेशन बलौंगी से सब-इंस्पैक्टर बरमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने चंडीगढ़ के सैक्टर-15 निवासी महिला कांता देवी की शिकायत पर 11 जून को तरनजीत सिंह उर्फ घोलू के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज किया था। 

महिला का आरोप था कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर से सन्नी एन्क्लेव में जमीन खरीदी थी। वहां पर उस महिला ने उससे चार प्लॉट लिए थे। प्लॉटों की रजिस्ट्री करवाने के बाद उसे प्लॉटों का कब्जा नहीं दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारी बरमा सिंह ने बताया कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ इससे पहले भी अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में केस दर्ज हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News