ज्वैलरी शॉप कर्मी पर गोली चला लूट का प्रयास करने का दूसरा आरोपी काबू

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : मनीमाजरा एन.ए.सी. में स्थित ज्वैलरी शॉप के कर्मी पर गोली चलाकर लूट के प्रयास मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी सोनीपत निवासी अक्षय पहलवान को काबू किया है।

पुलिस आरोपी को हरियाणा स्थित सोनीपत जेल से 3 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस इस केस में आरोपी सोनीपत निवासी प्रवीन को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आ चुकी है। 

दो आरोपी अभी फरार :
मनीमाजरा थाना पुलिस ने एन.ए.सी. में अपनी ज्वैलरी शॉप चलाने वाले भौसला की शिकायत पर 4 अज्ञात के खिलाफ 5 दिसंबर 2018 को केस दर्ज किया था। केस में प्रवीन और अक्षय की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उनके अन्य 2 साथियों की तलाश है। जिनकी पहचान पुलिस कर चुकी है और उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय के खिलाफ हरियाणा व चंडीगढ़ में हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे कुल 9 केस दर्ज हैं। पहले आरोपी प्रवीन को पुलिस दिल्ली जैल से लेकर आई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सूचना जुटा कर पाया कि आरोपी अक्षय नूरपूर बेदी जेल किसी केस में बंद है जिसे हरियाणा पुलिस ने अपने यहां दर्ज केस में प्रोडक्शन वारंट पर लिया हुआ है जिसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस उसे वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। 

मालिक की समझदारी से लूट होने से बची थी :
पुलिस को दी शिकायत में ज्वैलरी शॉप चलाने वाले भौसला ने बताया था कि एन.ए.सी. में उनकी फस्र्ट फ्लोर पर ज्वैलरी शॉप है। 4 दिसंबर रात करीबन 8.15 बजे वह दुकान के बाहर सीढिय़ों से नीचे आने लगा था कि इसी दौरान अचानक से चार अज्ञात युवक सीढिय़ों पर आए। 

युवकों के पास पिस्टल थी। सभी ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह समझ गए कि ये लुटेरे हैं। इस पर भौसले ने शोर मचाते हुए दुकान के कर्मियों को बुलाना शुरू कर दिया। इतने में दुकान के कर्मी जैसे ही निकलकर बाहर आने लगे तो आरोपियों में से एक युवक ने एक कर्मी सचिन पर गोली चला दी। 

गनीमत यह रही कि आरोपी का निशान चूक गया और गोली दुकान के शीशे में जा लगी। इसके बाद सभी कर्मी भौसले की मदद के लिए आ गए तो आरोपी घबरा गए। सभी कर्मियों ने भी भौसले के साथ ही मदद के लिए शोर मचाते हुए आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया। यह देख चारों आरोपी तुरंत सीढिय़ां उतर कर पार्किंग में खड़ी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News