ढाबे पर काम करने वाला युवक हैरोइन समेत गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 10:28 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने एक व्यक्ति को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम विक्रम सिंह विक्की है जो मूल रूप में हरियाणा के जिला सिरसा के गांव खैरा का निवासी है और यहां बलौंगी की एकता कालोनी में रहता है। पुलिस ने उसके कब्जे में से 17 ग्राम हैरोइन बरामद की है। 

सी.आई.ए. स्टाफ के कार्यकारी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर भूपिन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलौंगी पुराने सेल टैक्स बैरियर के नजदीक नाका लगा कर चैकिंग शुरू की थी। नाके के दौरान एक्टिवा स्कूटर गुजरने लगा तो उसे रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी दौरान युवक से 17 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। उसने अपना नाम विक्रम सिंह विक्की बताया। उसे गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांव बलौंगी स्थित अपने किसी रिश्तेदार के ढाबे पर काम करता है तथा साथ ही नशीले पदार्थ हैरोईन की सप्लाई भी करता है। यह हैरोईन उसे कुछ दिन पहले हरियाणा का कोई व्यक्ति देकर गया था। पुलिस अब उस हरियाणवी व्यक्ति की भी तलाश में जुट गई है जो कि उसे हैरोईन की सप्लाई दे कर गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News