2.2 लाख रुपए के 3 ईनामी बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 07:11 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा पुलिस ने 2.2 लाख रुपए के 3 ईनामी बदमाशों को जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है। तीनों उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड हैं। इनकी गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश में 2 लाख व हरियाणा में 20,000 रुपए का ईनाम घोषित है।

 


हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने विभिन्न अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों बदमाशों की हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व अन्य सहित करीब तीन दर्जन आपराधिक मामलों में तलाश थी।

 


आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी अतुल उर्फ मोटा व सनी काकरान और सुल्तानपुरी दिल्ली के नसरुद्दीन उर्फ नसरू के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अतुल और सनी काकरान पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1-1 लाख रुपए और हरियाणा पुलिस द्वारा 20,000-20000 रुपए का ईनाम घोषित है। जबकि नसरुद्दीन दिल्ली में डबल मर्डर केस में वांटेड है। डी.जी.पी. हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने तीनों बदमाशों को काबू करने वाली पुलिस टीम की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News