एयर इंडिया को छोड़कर सभी एयरलाइंस ने जुलाई से शुरू की बुकिंग

Saturday, Jun 06, 2020 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एयर इंडिया को छोड़कर अब सभी एयरलाइंस ने जुलाई से बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें इंदौर, पुणे, पटना और लखनऊ की फ्लाइट शामिल है। इंडिगो की पुणे की फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रात 11.35 बजे चलेगी। इसकी बुकिंग की शुरूआत 5,071 रुपए से शुरू हो रही है। इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 

यह चंडीगढ़ से शाम 18.25 बजे से चलेगी। इसकी बुकिंग की शुरुआत 4620 रुपए से हुई है। कोलकाता की इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 11.50 बजे चलेगी और दोपहर 2.25 बजे पहुंच जाएगी। इसकी बुकिंग की शुरुआत 5722 रुपए से होगी। चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए गोएयर की फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरेगी। इसकी बुकिंग की शुरुआत 3568 रुपए से होगी। जबकि इंडिगो की फ्लाइट श्रीनगर के लिए सुबह 7.45 बजे चलेगी और सुबह 9.05 बजे पहुंच जाएगी।

इसकी बुकिंग को शुरुआत 3570 रुपए से हो रही है। इंडिगो ने चंडीगढ़ से पटना की फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह चंडीगढ़ से सुबह 6.05 बजे उड़ान भरेगी। टिकट की शुरूआत 5670 रुपए से हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से चंडीगढ़-लखनऊ फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14.50 बजे चलेगी और 16.20 बजे पहुंच जाएंगी। इसकी बुकिंग की शुरुआत 4094 रुपए से हो चुकी है।

 

Priyanka rana

Advertising