एयरलाइंस ने दी प्रैजेंटेशन, दिल्ली से नई फ्लाइट 5 नवम्बर से

Tuesday, Aug 20, 2019 - 01:59 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): एयर मॉरीशस एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने चंडीगढ़ के ट्रैवल एजैंट्स को प्रैजेंटेशन दी। एयर मॉरीशस एयरलाइंस के सेल्स एंड मार्कीटिंग मैनेजर (नॉर्थ-ईस्ट एंड नेपाल) गगन शर्मा ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बैंगलूर से फ्लाइट्स संचालित हैं। 

 

खिलाडिय़ों को भी एयरलाइंस की ओर से काफी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मॉरीशस घूमने के लिए भारतीयों में काफी क्रेज है। दिल्ली से मॉरीशस का किराया बिना टैक्स के करीब 20,900 से शुरू होता है। बिजनैस क्लास का फेयर 1 लाख रुपए टैक्स सहित है। 

 

चेन्नई वह बैंगलूर का किराया दिल्ली के मुकाबले कम है। एयर मॉरीशस के प्लेन में 18 सीटें बिजनैस क्लास की होती हैं, जिसमें फ्लैट बैड सहित अन्य सुविधा हैं। गगन शर्मा ने बताया कि दिल्ली से मॉरीशस के लिए पहले 278 सीटों की दो फ्लाइट्स संचालित होती थी यात्रियों की बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से एक नई फ्लाइट 5 नवम्बर से शुरू की जाएगी। इसमें भी 278 सीटें हैं। यह हर मंगलवार को संचालित होगी।

pooja verma

Advertising