दुबई से 153 भारतीयों को लेकर चंडीगढ़ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 01:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप) : कोरोना संकट के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 1916 दुबई से भारतीयों को लेकर मंगलवार को रात चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरी। एयर इंडिया की इस फ्लाइट से 153 लोग चंडीगढ़ पहुंचे। इस फ्लाइट में कई राज्यों के लोग मौजूद थे।

जिन्हें राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्यों में ले जाया गया, जहां पर इन्हें क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। कुल 153 यात्रियों में से पंजाब से 80 यात्री, चंडीगढ़ से 11 यात्री, हरियाणा से 13 यात्री, हिमाचल प्रदेश से 37 यात्री, जम्मू कश्मीर से 4 यात्री, उत्तराखंड से 2 यात्री, उत्तर प्रदेश से 2 और दिल्ली से 4 यात्री थे।

एयर इंडिया की यह उड़ान, लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार के वंदे भारत मिशन चरण-2 के तहत संचालित की गई। इस मिशन के अंतर्गत चण्डीगढ़ एयरपोर्ट ने कुल 3 उड़ाने संचालित की है। इस बीच, चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से मंगलवार को 9 आगमन एवं 9 प्रस्थान उड़ानों के साथ कुल 18 घरेलु उड़ानों की आवाजाही हुई। इंडिगो की मुंबई से आने वाली और जाने वाली उड़ान रद्द रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News