प्रशासन फिलहाल नहीं बढ़ाएगा कलैक्टर रेट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस का अभी फिलहाल फाइनैंशियल ईयर में कलैक्टर रेट बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। इसलिए प्रॉपर्टी की रजिस्टे्रशन पहले के रेट पर ही होगी व ये और अधिक महंगी नहीं पड़ेगी। इससे पहले चर्चा थी कि प्रशासन द्वारा कलैक्टर रेट्स में बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उनका इस फाइनैंशियल ईयर में कलैक्टर रेट में बढ़ौत्तरी का कोई विचार नहीं है,। 

 

इसलिए लोगों में अभी फिलहाल प्रॉपर्टी रजिस्टे्रशन को लेकर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभी फिलहाल सैक्टर-17 एस.सी.ओ. का कलैक्टर रेट 5,83,783 प्रति स्क्वेयर यार्ड है। वहीं मध्य मार्ग, सैक्टर-34, 22, और 35  एस.सी.ओ. का कलैक्टर रेट 4,16,988 रुपए प्रति स्क्वेयर यार्ड है। 

 

10 प्रतिशत बढ़ौत्तरी की थी चर्चा 
इससे पहले ये चर्चा थी कि प्रशासन द्वारा कलैक्टर रेटों में 10 प्रतिशत की बढ़ौत्तरी की जाएगी। बताया गया था कि विभाग ने कलैक्टर रेट में 10 प्रतिशत बढ़ौत्तरी की सिफारिश  की है, जबकि शहर में पहले से ही लोग कलैक्टर रेटों को अधिक बता रहे हैं। यही कारण  है कि प्रशासन अभी फिलहाल इसमें बढ़ौत्तरी करने के लिए तैयार नहीं है। 

 

बता दें कि वर्ष 2017 में प्रशासन ने कलैक्टर रेटों को तर्कसंगत बनाने के लिए प्रयास किए थे, तब कर्मिशयल प्रॉपर्टी पर 10 प्रतिशत और रैजिडैंशियल प्रॉपर्टी पर कलैक्टर रेट  5  प्रतिशत कम किए गए थे। बढ़ौत्तरी पर लोगों का तर्क था कि 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी काफी अधिक हो जाएगी।

 

रैजीडैंशियल प्रॉपर्टी ही बेच पाया था विभाग   
हाल ही में इस्टेट ऑफिस की तरफ से अपनी रैजीडैंशियल, कर्मिशयल और इंडस्ट्रियल  प्रॉपर्टी को ई-ऑक्शन के लिए रखा था, लेकिन इसमें वह सिर्फ रैजिडैंशियल प्रॉपर्टी की ही सफल ऑक्शन कर पाया था। दो बार की गई ऑक्शन में विभाग कर्मिशयल प्रॉपर्टी की ऑक्शन नहीं कर पाया था। जानकारों का मानना था कि कलैक्टर रेट अधिक होना  भी इसकी ऑक्शन न होने का प्रमुख कारण है। 

 

क्योंकि पहले ही लीज होल्ड पर पर होने के चलते लोग इसे लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके अलावा इसके कलैक्टर रेट्स भी क ाफी अधिक हैं। प्रशासन ने दो बार प्रयास किया, लेकिन सिर्फ एक कर्मिशयल प्रॉपर्टी की ही ऑक्शन कर पाया है। अब दोबारा भी प्रशासन द्वारा जल्द ही ई-ऑक्शन रखी जाएगी।  इसके लिए प्रॉपर्टी की डिटेल तैयार की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News