सांसद के भांजे ने लड़की से की छेड़छाड़, पुलिस आरोपी को नहीं कर रही है गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2016 - 02:36 PM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत) : डेराबस्सी थाने के अधीन आते गांव दफरपुर की गुरु नानक कालोनी की एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में हरियाणा के एक सांसद के भांजे व उसके साथियों पर केस दर्ज होने के तीन हते बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा कथित आरोपियों को गिरतार न किए जाने पर आज दफरपुर सहित आधा दर्जन गांवों के सरपंच, पंच व लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि जहां डेराबस्सी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, वहीं सियासी दबाव के चलते हरियाणा में लड़की के भाई व पिता पर झूठा केस दर्ज करवाया गया है।

 
शनिवार सुबह गांव दफरपुर के सरपंच जसवीर सिंह, गुरु नानक कालोनी के सरपंच रजिंद्र सिंह, सरपंच सतपाल सिंह ककराली, सरपंच सुखविंद्र सिंह मोर ठीकरी, सर्कल जत्थेदार रजिंद्र सिंह सहित बड़ी संया में लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे। सरपंच सुखविंद्र सिंह व अन्यों ने बताया कि गुरु नानक कालोनी में रहने वाली युवती लांडरां में स्थित सी.जी.सी. में प्रोफैसर है। 
 
8 जुलाई को जब वह रामगढ़ अड्डे से पैदल अपने घर की ओर आ रही थी तो रास्ते में अंकू सैनी, अक्षय सैनी, बंटू सैनी नामक तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर उसकी बाजू पकड़े की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से वह घर पहुंची तो युवक भी लड़की का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए। विरोध करने पर इन युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा धमकियां दी। लड़की के भाई अमित सैनी के साथ हाथापाई हुई। लड़की की शिकायत पर डेराबस्सी पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 
 
घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में मुय आरोपी शुभम सैनी हरियाणा में भाजपा के एक सांसद का भांजा है, जिसके चलते सियासी दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि उलटा सियासी दबाव के चलते लड़की के भाई अमित सैनी, पिता अजैब सिंह पर रामगढ़ (हरियाणा) पुलिस स्टेशन में जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है जबकि रामगढ़ में कोई घटना घटी ही नहीं।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News