60.23 प्रतिशत मतदान, 122 प्रत्याशियों का भविष्य EVM में बंद

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2016 - 01:59 AM (IST)

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में लगभग 60.23 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्वक रहा व इस दौरान छुटपुट शिकायतों के अतिरिक्त कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रविवार को मतदान वर्ष 2011 की अपेक्षा मामूली सा अधिक रहा। वर्ष 2011 में 59.84 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन तब मतदाताओं की संख्या 4,99,948 थी व इस बार मतदातां की संख्या 5,07,623 थी।

रविवार को 122 प्रत्याशियों का भविष्य सील हो गया व मतगणना 20 दिसम्बर को होगी। कालोनियों में मेले जैसा माहौल था। बूथों के बाहर रंग-बिरंगे कपड़ों में महिलाओं की कतारें लगी थी व पार्टियों की ओर से उनके खान-पान की व्यवस्था भी चल रही थी।

 वोटों की गिनती 20 दिसम्बर को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार के निगम चुनाव में 122 उम्मीदवार खड़े थे और कुल 445 पोलिंग बूथ बनाएगा

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News