उत्तराखंड के 3000 लोग भेजे घर, रात को रवाना हुई बसें

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): लॉकडाऊन के कारण चंडीगढ़ में फंसे उत्तराखंड मूल के 3 हजार लोगों कौ घर रवानगी हो गई। उत्तराखंडसरकार की ओर से रुड़की और ऋषिकेश डिपो की 76 बसें भेजी गई थीं। दोपहर बाद पहुंची बसों के जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टैंसिंग का ह ख्याल रखा । शहर में नौ जगहों लोगों को घर भेजने का प्रबंध किया गया था।

 

घर जाने की दिखी खुशी
अपने घर रानीखेत जाने वाली शिवानी नेगी ने बताया कि वह चंडीगढ़ अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। लेकिन अचानक लॉकडाऊन का फैसला ले लिया गया। वह करीब डेढ़ माह से यहां 'फंसी हुईं। वह घर जा रही है और बहुत खुश है। वहीं उत्तराखंड के नल कहा किवहचंडीगढ़ में होटल में शेफ है। लॉकडाऊन होने के बाद से वह यहां फंसा था।

शहर में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग उत्तराखंड से हैं। इन लोगों को घर भेजने के लिए शहर में करीब नौ जगहों से बसों का प्रबंध किया गया था। लोगों को सही सलामत घर भेजने के लिए उत्तराखंड की कई संस्थाएं भी इस कार्य में लगी रही। दोपहर बाद शहर में उत्तराखंड बसों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने बसों को रात में चलने की परमिशन दी है। लोगों को बिना किसी परेशानी के रात के समय में भी घर भेजा गया। कुमाऊं सभा के प्रधान बचन सिंह नगरकोटि ने बताया कि एक बस में करीब 25 से 27 लोगों को बैठाया गया।

 

शहर के इन सेक्टरों  से चली बसें
उत्तराखंड के हरिओम शर्मा ने बताया की बसों के लिए यू.टी. प्रशासन ने 9 सेक्टरों में व्यवस्था की गई थी। इनमें सेक्टर -25 रैली ग्राऊंड में 8, सेक्टर-17 में 4, सेक्टर-8 गुरुद्वारा के पीछे ग्राऊंड में 8, कयुनिटी सैंटर में 6, शिवालिक गार्डन मनीमाजरा में 12, इन्फोसिस बिल्डिंग के पास मैदान में 10, सैटर-34 मेला ग्राऊंड में 20, सैटर-43 बस स्टैंड में 8 और सैटर-40 मैदान में 12 बसें पहुंची।

 

पहले हुई स्क्रीनिंग
वहीं चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से अलग-अलग स्थानों पर इन लोगों को बसों में बिठाने से पहले उनकी स्क्रीनिंग करने के साथ इनके स्वास्थ्य की पूरी जांच की गई। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य टीमों की ओर से विशेष सावधानियां देकर रवाना किया।इन बसों को भी पूरी तरह से सैनीटाइज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News