इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली 3 फ्लाइट रद्द

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 12:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से वीरवार को 8 फ्लाइट ऑप्रेट होनी थी लेकिन यात्रियों के अभाव के कारण एयरलाइन ने 3 फ्लाइट को रद्द कर दिया। यही नहीं, जो फ्लाइट एयरपोर्ट से ऑप्रेट हुई, उनमें भी पैसेंजर्स की संख्या कम ही थी। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि इंडिगो की मुबई जाने वाली फ्लाइट, एयर की दिल्‍ली और एयर इंडिया की धर्मशाला जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। चंडीगढ़ आने वाले पैसेंजर की संख्या अधिक है जबकि जाने वालों की संख्या काफी कम है।

पैसेंजर्स की संख्या 
स्थान    आने वाले जाने वाले 
दिल्ली    68          97
दिल्ली    85          90
बैंगलुरू   125         18
बैंगलुरू   124         41
दिल्ली    75           48


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News