ट्राईसिटी में कोरोना से 27 की मौत, 1674 नए केस

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 11:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : सोमवार को एक बार फिर चंडीगढ़ में कोरोना के रिकार्ड 890 नए केस सामने आए हैं। वहीं ट्राईसिटी में कुल 1674 केस सामने आए हैं। इनमें मोहाली से 534 और पंचकूला से 250 नए केस शामिल हैं। वहीं ट्राईसिटी में एक बार फिर 27 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 12 मोहाली से, 11 चंडीगढ़ से और 4 पंचकूला से थे। 

 


निर्माण सदन में 58 लोग पॉजीटिव
वहीं चंडीगढ़ में आए कुल 890 मरीजों में से 466 पुरुष और 424 महिलाएं है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7943 तक पहुंच गई है। 528  मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल मरीजों की संख्या 45196 हो गई है।  वहीं सैक्टर-33 निर्माण सदन में 58 लोग पॉजीटिव आए हैं। जी.एम.सी.एच.-32 की टीम ने यहां चैकिंग की थी। भवन में हरियाणा के चार डिपार्टमैंट काम कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में 11 मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में 5 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। उन्हें कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थी। अब तक शहर में कोरोना से 507 लोगों की मौत हो चुकी है। सैक्टर-44 से 51 साल के पुरुष, सैक्टर-45 से 78 साल के बुजुर्ग और सैक्टर-3 से 82 साल की बुजुर्ग महिला की मौत फोर्टिस हॉस्पिटल में हुई है। सैक्टर-52 से 59 की महिला की मौत मोहाली के मायो अस्पताल में हुई है। सैक्टर-35 से 87 साल के बुजुर्ग, मनीमाजरा से 62 साल के पुरुष की मौत एल्केमिस्ट अस्पताल में हुई है। फैदां से 35 साल के पुरुष, मनीमाजरा से 48 साल की महिला, सैक्टर-45 से 52 साल की महिला और सैक्टर-20 से 42 साल की महिला की मौत जी.एम.सी.एच.-32 में हुई है। सैक्टर-20 से 78 साल की बुजुर्ग महिला की मौत जी.एम.एस.एच.-16 में हुई है।


मनीमाजरा से 70 केस
सोमवार को मनीमाजरा से 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। जबसे कोविड की दूसरी वेव शुरू हुई है। मनीमाजरा से रोज 40 से ऊपर मरीज पॉजीटिव आ रहे थे। रविवार को 93 केस यहां से कन्फर्म हुए थे। दो दिन में मनी माजरा से 163 केस आ चुके हैं। सैक्टर-38 वेस्ट से 37, सैक्टर-40 से 29, सैक्टर-32 से 26, सैक्टर-38 से 25 , सैक्टर-15 से 50, सैक्टर-18 से 22, सैक्टर-22 से 24 केस कन्फर्म हुए हैं।  

एक हफ्ते में हुए कितने एक्टिव केस
तारीख          केस         एक्टिव केस
3 मई          890         7943
2 मई          860         7592
1 मई          799         7222
30 अप्रैल     724         6906
29 अप्रैल     801         6652
28 अप्रैल     772         6306
27 अप्रैल     834         5980


पिछले 5 महीनों में एक्टिव केस
महीना    एक्टिव केस
जनवरी      165
फऱवरी       381
मार्च           2918
अप्रैल         6906
मई            7943 (अभी तक )
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News