चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ऑप्रेट होंगी 13 डोमैस्टिक फ्लाइट

Sunday, May 24, 2020 - 04:33 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : करीब 70 दिन बंद रहे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ड्लेमेस्टिक फ्लाइट का संचालन सोमवार से शुरू हो रहा है। एयरपोर्ट के पब्लिक  स्लिशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि 3 डोमेस्टिक फ्लाइट्स का शैड्यूल जारी किया है। 

पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। एयरपोर्ट से सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेट होगी। इनमें दिल्‍ली की फ्लाइट सबसे ज्यादा हैं। धर्मशाला की एक, मुंबई की 2 और श्रीनगर की 2 फ्लाइट शामिल हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की गाइडलाइन :

  • एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए आरोग्य सेतु एप्प डाऊनलोड करना अनिवार्य होगा इसके बिना एंट्री नहीं होगी।
  • 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु एप्प अनिवार्य नहीं।
  • एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
  • आरोग्य सेतु एप्प में जिन यात्रियों का ग्रीन सिग्नल नहीं दिखेगा, उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा
  • सभी को मास्क पहना जरूरी।
  • प्रस्थान और आगमन पर ट्रॉली का इस्तेमाल कम से कम किया जाएगा। 
  • बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही ट्रॉली यूज कर सकेंगे। 
  • एयरपोर्ट टर्मिंनल व लाऊंज में अखबार और मैगजीन रखने की इजाजत नहीं।


यह है शेड्यूल :
एयरलाइन           कहाँ से कहाँ तक       समय 
गोएयर                चंडीगढ़- श्रीनगर     11.30 बजे
इंडिगो                  चंडीगढ़- मुंबई       12.10 बजे
एयर इडिया          चंडीगढ़-दिल्ली       11.40 बजे
इंडिगो                 चंडीगढ़-दिल्ली        2.40 बजे
एयर इंडिया          चंडीगढ़- दिल्‍ली       2.40 बजे
एयर एशिया         चंडीगढ़ -बैंगलूरू      1 बजे

इंडिगो                   चंडीगढ़-बैंगलूरू        2.40 बजे
एयर इंडिया           चंडीगढ़- धर्मशाला     2.25 बजे
विस्तरा                 चंडीगढ़-दिल्ली         3.30 बजे
गोएयर                  चंडीगढ़- बैंगलूरू      4.30 बजे
गोएयर                  चंडीगढ़-दिल्ली         6.45 बजे
गोएयर                  चंडीगढ़-मुंबई रात     9.30 बजे
एयर इंडिया            चंडीगढ़- दिल्ली रात  9 बजे

Priyanka rana

Advertising