मकान बेचने के नाम पर ठगे 12.50 लाख रुपए

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 07:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): हल्लोमाजरा में किसी और का मकान बेचकर जीरकपुर के युवक ने साढ़े बारह लाख रुपए की ठगी कर ली। सैक्टर-35 निवासी मनप्रीत ने जब पैसे वापस मांगे से उसने देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

 

सैक्टर-31 थाना पुलिस ने जांच के बाद मनप्रीत सिंह के बयानों पर जीरकपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान खरीदना था। उसकी मुलाकात जीरकपुर निवासी सुरेंद्र सिंह से हुई। 

 

सुरेंंद्र सिंह ने बताया कि उसका मकान हल्लोमाजरा में है, जिसे वह बेचना चाहता है। सुरेंद्र सिंह ने उसे हल्लोमजारा में मकान नंबर 550 दिखाया। मनप्रीत ने बताया कि उसने दिसम्बर 2013 से अप्रैल 2014 के बीच सुरेंद्र को किस्तों में साढ़े बारह लाख रुपए दे दिए। 

 

जब उन्होंने मकान की खुद तहकीकात की तो पता चला कि मकान सुरेंद्र सिंह के नाम पर नहीं है और न ही मकान पर उसका कब्जा है। मनप्रीत सिंह ने सुरेंद्र से संपर्क किया और अपने रुपए वापस मांगे तो उसने रुपए वापस देने से इन्कार कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News