Honda भारतीय बाज़ार में मचाएगी तहलका, 22 मई को कंपनी लॉन्च करेगी दो नई कारें
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:46 PM (IST)
ऑटो डेस्क: होंडा एक बार फिर से मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंपनी 22 मई को Honda ZR-V और Honda City Facelift को एक साथ पेश करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने नई ZR-V का एक आधिकारिक टीजर भी जारी किया है। टीजर में कार के फ्रंट में आकर्षक 'L-शेप' की चौड़ी एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और बीच में चमकता हुआ होंडा का इल्यूमिनेटेड लोगो साफ नजर आ रहा है।
Honda ZR-V
होंडा की यह अपकमिंग कार अपने डिजाइन और लुक के मामले में बेहद खास होने वाली है। इसमें एंगुलर एलईडी एलिमेंट्स और स्लोपिंग (रेक्ड) रूफलाइन दी गई है, जो इसे एक ट्रेडिशनल एसयूवी के बजाय स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक देती है। इंडिया में इसे CBU के जरिए इंपोर्ट किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
इंजन
अगर इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है, जो 180 HP की शानदार पावर जनरेट करता है। यह इंजन e-CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। ग्लोबल मार्केट में होंडा का यह हाइब्रिड सेटअप अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज (फ्यूल एफिशिएंसी) के लिए जाना जाता है।
इंटीरियर और फीचर्स
नई ZR-V के इंटीरियर काफी शानदार है। इसमें फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और सुरक्षा के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
'होंडा सिटी फेसलिफ्ट'
इसी के साथ कंपनी होंडा सिटी फेसलिफ्ट भी लाने वाली है। यह कार देश के कई डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। नई होंडा सिटी में कंपनी कॉस्मेटिक और मामूली डिजाइन अपडेट्स के साथ कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है।
