28 मई को लॉन्च होंगी नई Tata Tiago और Tiago EV, मिलेंगे ये बड़े बदलाव

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 05:42 PM (IST)

ऑटो डेस्क : टाटा मोटर्स 28 मई को देश में टाटा टियागो ईवी और टियागो के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसके लिए कंपनी ने टीजर शेयर किया है।  डिटेल में जानते हैं इसके बारे में

 डिज़ाइन और लुक

टाटा मोटर्स ने दोनों कारों के फ्रंट और रियर डिज़ाईन में बड़े बदलाव किए हैं। दोनों हैचबैक में अब Eyebrow-shaped  LED DRLs और नए हेडलैम्प्स दिए गए हैं। पेट्रोल वर्जन (ICE) में बड़ी Altroz जैसी ब्लैक ग्रिल मिलेगी। इसके  पेट्रोल मॉडल के बंपर में पिक्सेल-शेप फॉग लैम्प्स भी जोड़े गए हैं। साइड और रियर प्रोफाइल की बात करें तो इसके पेट्रोल मॉडल में 15-इंच और ईवी में 14-इंच के टायर मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें  'Tiago NRG' जैसी ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग भी दी गई है। रियर में वर्टिकल LED स्ट्रिप्स वाली टेल-लाइट्स दी गई हैं, जो एक कनेक्टिंग बार से जुड़ी हैं।

PunjabKesari

सेगमेंट में पहली बार 360-डिग्री कैमरा और आधुनिक केबिन मिलेगा

अपकमिंग Tiago और Tiago EV में 360-डिग्री कैमरा सेटअप मिलने जा रहा है, जो इस सेगमेंट की कारों में पहली बार देखा जाएगा। इसके कैमरे फ्रंट बंपर और ओआरवीएम (ORVMs) के नीचे फिट किए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें  नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसके बीच में टाटा Illuminated लोगो दिया गया है। साथ ही 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद होगा। सेफ्टी की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स भी मौजूद रहने की संभावना है।

इंजन और बैटरीपैक

Tiago (पेट्रोल/CNG) में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलेगा, जो 86hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन होगा। इसके साथ ही फैक्टरी-फिटेड iCNG का ऑप्शन भी मिलेगा। टाटा टियागो ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन में  बड़ी बैटरी मिल सकती है। 

 कीमत

नए फीचर्स और डिज़ाइन अपडेट्स के चलते दोनों कारों की कीमत में बढ़ोतरी बो सकती है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News