चढ़ते बाजार में क्यों क्रैश हुआ Mobikwik का शेयर, 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा, इस कारण आई बड़ी गिरावट

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 01:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज तेजी के बावजूद कुछ स्टॉक्स में भारी गिरावट देखी गई। सोमवार को MobiKwik के शेयरों में 15% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे स्टॉक ने नया 52-सप्ताह का निचला स्तर छू लिया। यह गिरावट कंपनी के IPO लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद आई। बता दें कि आज कंपनी के 46 लाख शेयर या कंपनी के आउटस्टैडिंग स्टॉक का 6% मार्केट में ट्रेड के लिए अनलॉक हुए हैं।

IPO प्राइस से नीचे गिरा Mobikwik का स्टॉक, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Mobikwik के शेयरों में 15% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह ₹231.10 के नए 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह इसके IPO इश्यू प्राइस ₹269 से भी नीचे चला गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। स्टॉक ने अपने लिस्टिंग हाई ₹700 से अब तक 67% तक की गिरावट दर्ज की है। सिर्फ पिछले एक महीने में यह 24% गिरा, जबकि एक सप्ताह में इसमें 13% की गिरावट आई है।

टेक्निकल एनालिसिस

पिछले तीन महीनों में Mobikwik के शेयरों में 11% से अधिक की गिरावट देखी गई है और टेक्निकल इंडिकेटर्स आगे और कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं।

  • स्टॉक 50-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) सहित सभी 5 प्रमुख SMAs के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो कमजोर ट्रेंड दर्शाता है।
  • 14-डे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 25.2 पर पहुंच गया है, जो इसे ओवरसोल्ड ज़ोन में ले जाता है और संभावित रूप से आगे गिरावट के संकेत देता है।

दिसंबर तिमाही 2024 के नतीजे

Mobikwik ने FY24 की तीसरी तिमाही में ₹55.28 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹5.27 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 17.7% बढ़कर ₹269.47 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹228.93 करोड़ था।

IPO लिस्टिंग के बाद भारी गिरावट

Mobikwik का IPO 18 दिसंबर 2024 को ₹279 के इश्यू प्राइस पर आया था और BSE पर ₹442.25 तथा NSE पर ₹440 के स्तर पर लिस्ट हुआ, जो क्रमशः 58.51% और 57.7% का प्रीमियम था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद से स्टॉक में लगातार गिरावट जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News