अमेरिकी बाजार में गिरावट, डाओ 32.14 टूटकर बंद

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 09:05 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी। मंदी की चिंता से ट्रेजरी यील्ड में गिरावट का अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। जानकारों का मानना है कि यील्ड में गिरावट आर्थिक मंदी की आशंकाओं को बल मिला है। पिछले शुक्रवार को 2007 के बाद पहली बार यील्ड कर्व (Yield Curve) का क्रम उल्टा हुआ है।

बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 32.14 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 25,625.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 48.14 अंक या 0.63% की कमजोरी के साथ 7,643.38 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.09 अंक या 0.46% की गिरावट के साथ 2,805.37 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.21% की गिरावट के साथ 67.83 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News