भारतीयों व अन्य के लिए आगमन-कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करेगा ब्रिटेन

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 09:51 AM (IST)

लंदन: ब्रिटेन पहुंचने वाले भारतीय व अन्य गैर-यूरोपीय संघ यात्रियों के लिए पहुंच (लैंडिंग) कार्ड भरने की अनिवार्यता जल्द ही समाप्त कर दी जाएगी। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि सीमा प्रबंधन प्रक्रिया के डिजीटलीकरण के तहत यह पहल की जा रही है। हर साल भारत सहित अन्य गैर-यूरोपीय संघ देशों से आने वाले  लगभग 1.6 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय यात्री यह लैंडिंग कार्ड भरते हैं।

मंत्रालय ने प्रकाशित प्रस्तावों में कहा है कि यह कार्ड भरने की कागजी प्रणाली से ब्रिटेन की जनता पर हर साल 46 लाख डॉलर का बोझ पड़ता है। यू.के. बॉर्डर फोर्स की मौजदूा डिजीटल पहल के तहत इसे बदला जाएगा। आव्रजन मंत्री ब्रेंडन लेविस का कहना है कि बॉर्डर सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा पुरातन कागजी कार्रवाई के इस्तेमाल को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News