1 जनवरी से टीवी देखना हो जाएगा महंगा, हर महीने खर्च करने होंगे 800 रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 06:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप रोजाना टीवी देखने के शौकीन हैं और आपका भी गुजारा टीवी के बिना नहीं होता है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नया साल टीवी देखने वाले उपभोक्ताओं के लिए काफी खर्चीला साबित हो सकता है। 1 जनवरी से उपभोक्ताओं को दो बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। एक तो केबल और डीटीएच का मासिक खर्च बढ़ जाएगा और दूसरा उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा चैनल देखने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। नए नियम के मुताबिक उपभोक्ताओं को अपने सभी पसंदीदा चैनल MRP पर ही खरीदना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को जो भी चैनल देखना है उसे खरीदना पड़ेगा या फिर उपभोक्ता चाहें तो पूरे ग्रुप के चैनल एक साथ खरीद सकते हैं।

PunjabKesariअगर ग्राहक जी एनटरटेनमेंट के सभी 24 चैनल देखना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए महीने के 45 रुपए देने होंगे। TRAI टीवी चैनल्स के लिए कुछ नई गाइडलाइंस ला रहा है। इन्हें 1 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा। अभी गांवों में केबल और डीटीएच के लिए लोगों को 200-250 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। वहीं शहरों में लोग केबल और डीटीएच के लिए हर महीने 350-400 रुपए खर्च करते हैं। इतने में उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के सभी चैनल देखने को मिल जाते हैं, लेकिन नए साल से उपभोक्ताओं को इसके लिए हर महीने 420-450 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसमें ज्यादातर चैनल आपकी पसंद के होंगे।

PunjabKesariHD और स्पोर्ट्स चैनलों के लिए देने होंगे 600 रुपए
इसके अलावा अगर उपभोक्ता प्रीमियम, HD और स्पोर्ट्स के सभी चैनल देखना चाहते हैं तो आपको करीब 600 रुपए महीने खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर दर्शक ए-ला-कार्टे बेसिस पर चैनल देखते हैं तो फिर उनको 800 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को अभी तक केबल और डीटीएच के जरिए 100 चैनल फ्री में देखने को मिलते थे, ये चैनल फ्री होते हैं जिसका आपको कोई पैसा नहीं देना होता लेकिन एक जनवरी के बाद से अगर आप इन चैनलों को देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 130 रुपए देने पडेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को डिस्कवरी जीत, बिग मैजिक, जी अनमोल, बिंदास, रिश्ते, सोनी पल, लिविंग फूड्स, स्टार उत्सव, मूवीज ओके, सोनी मैक्स-2, जी एक्शन, सोनी वाह, जी अनमोल सिनेमा, न्यूज 18 इंडिया, आजतक, एनडीटीवी इंडिया, सीएनबीसी आवाज, सीएनएन, एनडीटीवी प्रॉफिट, सोनी मिक्स, जिंग, जी ईटीसी बालीवुड, वीएच-1, डिस्कवरी साइंस आदि चैनल मात्र एक रुपए में मिलेंगे।

PunjabKesariयह होगा चैनल देखने का ब्रेक-अप
पैकेज नाम --हिंदी बेसिक पैकेज

बेसिक पैकेज (100 एफटीए चैनल्स)--130 रुपए (कर अतिरिक्त)
पे चैनल्स-- 184 रुपए
नेटवर्क फीस-- 100 रुपए
कुल फीस-- 440 रुपए (कर सहित)
प्रीमियम पैकेज-- 600 रुपए
एचडी फीस-- 175 रुपए

बेसिक चैनलों का बुके
ब्रॉडकास्टर             चैनलों की संख्या          कीमत

स्टार इंडिया               13                           49
जी मीडिया                 24                          45
सोनी टीवी                  09                          31
इंडिया कास्ट               20                          25
डिज्नी                        07                         10
डिस्कवरी                    08                         08
टाइम्स नेटवर्क             04                         07
टर्नर                           02                        04.80
एनडीटीवी                    04                       03.50
टीवी टुडे                       02                      00.75


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News