मार्कीट में आने लगे Royal enfield के ये Bs-4 मॉडल, जानिए क्या है कीमत?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 12:57 PM (IST)

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में Bs-3 नॉर्म्‍स के वाहन 1 अप्रैल से बिकने बंद हो गए हैं। ज्‍यादातर ऑटो कंपनियां अब Bs-4 नार्म्‍स वाले वाहन मार्कीट में लांच कर रही हैं। अपने दमदार इंजन और खास स्‍टाइल के फेमस रॉयल एनफील्‍ड ने भी अब Bs-4 के मॉडल मार्कीट में उतार दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अप्रैल से Bs-4 नॉर्म्‍स वाले बाइक बेचनी शुरू की है।

पुराने और नए मॉडल में क्या है अंतर
कंपनी का कहना है अपने वाहनों को कि Bs-4 नॉर्म्‍स पर ले जाने के लिए उसने रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर 600 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कंपनी ने अपने नए मॉडल में ऑटोमैटिक हेडलैंप दिया है। यह हेडलैंप बाइक का स्विच ऑन करते ही अपने आप जल जाएगा। अंतरराष्‍ट्रीय मानकों को ध्‍यान में दखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने इसके लिए दमदार बैट्री दी है। हालांकि सभी मॉडल्‍स के पावर और टार्क में किसी तरह का फर्क नहीं पड़ेगा। Bs-4 नॉर्म्‍स वाले इंजन की पैट्रोल पाइप में बदलाव किए गए हैं, एक्‍सट्रा पॉल्‍शुयन सोखने के लिए अलग से पाइप दी गई है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 
कीमत: 1.49 लाख   
फीचर्स इंजन: 346 cc 
माइलेज: 37 Kmpl 
वजन: 187 Kg

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 
कीमत: 1.77 लाख रुपए   
फीचर्स इंजन: 411 cc
माइलेज: 32 Kmpl 
वजन: 182 Kg

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 
कीमत: 1.61 लाख   
फीचर्स इंजन: 346 cc 
माइलेज: 24 Kmpl 
वजन: 193 Kg

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 
कीमत: 1.90 लाख रुपए   
फीचर्स इंजन: 499 cc
माइलेज: 32 Kmpl 
वजन: 190 Kg

रॉयल एनफील्ड डेजर्ट स्‍ट्रॉम 
कीमत: 1.93 लाख रुपए   
फीचर्स इंजन: 499 cc 
माइलेज: 32 Kmpl 
वजन: 187 Kg

रॉयल एनफील्ड क्लासिक क्रोम 
कीमत: 2.01 लाख   
फीचर्स इंजन: 499 cc
सीसी माइलेज: 32 Kmpl 
वजन: 187 Kg

रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 
कीमतः 1.79 लाख रुपए   
फीचर्स इंजन: 499 cc
माइलेज: 30 Kmpl 
वजन: 192 Kg

रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा 
कीमत: 1.40 लाख   
फीचर्स इंजन: 346 cc 
माइलेज: 40 Kmpl 
वजन: 187 Kg

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 
कीमत: 2.03 लाख   
फीचर्स इंजन: 499 cc
माइलेज: 27 Kmpl 
वजन: 195 Kg

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 
कीमत: 2.26 लाख     
फीचर्स इंजन: 535 cc
माइलेज: 26 Kmpl 
वजन: 184 Kg 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News