पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 10:19 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज बुधवार यानी 22 अप्रैल 2020 को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। जब से देश में लॉकडाउन शुरू हुआ है पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का रेट नहीं बदला है। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानें आज के पेट्रोल और डीजल के रेट 

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल 62.29 रुपए प्रति लीटर पर है। 
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 72.29 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल 64.62 रुपए प्रति लीटर पर है। 
  • मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.30 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल 65.21 रुपए प्रति लीटर पर है। 
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 72.28 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल 65.71 रुपए प्रति लीटर पर है। 

कीमत तय करने का ये है आधार 
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। 

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं। 

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन 
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News