डॉलर के मुकाबले रुपया 87 पैसे की गिरावट के साथ 73.38 पर बंद

Tuesday, Mar 30, 2021 - 06:35 PM (IST)

मुंबईः कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मजबूत होने से विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 87 पैसे की गिरावट दर्शाता प्रति डॉलर 73.38 (अनंतिम) रुपए पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.85 पर खुला। सत्र के दौरान रुपया 72.77 रुपए और 73.47 के बीच घूमने के बाद अंत में 87 पैसे की हानि दर्शाता 73.38 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को बंद के समय विनिमय दर 72.51 रुपए प्रति डॉलर थी।

होली त्यौहार के मौके पर सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.12 पर आ गया था। कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.53 डॉलर प्रति बैरल पर था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,128.08 अंक की तेजी के साथ 50,136.58 अंक पर बंद हुआ। एक्स्चेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुक्रवार को 50.13 करोड़ रुपए के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे।
 

jyoti choudhary

Advertising