इस बैंक पर RBI ने की सख्ती, ये है वजह

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 04:22 PM (IST)

नई दिल्लीः डूबे कर्ज पर रिजर्व बैंक लगातार एक के बाद कड़े कदम उठाते जा रहा है। 12 बड़े डिफॉल्टर के खिलाफ बैंकरप्सी कानून के तहत कार्रवाई का निर्देश देने के बाद आर.बी.आई. ने अब बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खिलाफ प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन यानी पी.सी.ए. शुरू कर दिया है। भारी एन.पी.ए. के कारण जोखिम बढ़ने के चलते ये कदम उठाया गया है। पी.सी.ए. लागू होने से बैंक अब नई शाखाएं नहीं खोल पाएगा, इसके अलावा मैनेजमेंट की सैलरी और डिविडेंड को लेकर भी बंदिशें होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News