मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रही टैंशन, भारतीय निवेशकों के 5 दिनों में डूबे 15.09 लाख करोड़

Wednesday, Oct 25, 2023 - 06:41 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः मिडिल ईस्ट में लगातार टैंशन बढ़ रही है जिससे स्टॉक मार्कीट में गिरावट का दौर जारी है। आज बाजार में गिरावट से निवेशकों के 2 लाख करोड़ से ज्यादा रुपए डूब गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.)का प्रमुख सूचकांक सैंसेक्स 522.82 अंक गिरकर 64,049.06 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.)का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 159.60 अंक गिरकर 19,122.15 पर बंद हुआ। 

ग्लोबल मार्कीट में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इससे पिछले पांच कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 15.09 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। बी.एस.ई.-सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्कीट कैप 323.82 लाख करोड़ से गिरकर 308.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

जानकारों के मुताबिक अमरीकी बांड यील्ड में इजाफा और मिडिल ईस्ट में टैंशन की वजह से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। टैक शेयरों खासकर टैक महिंद्रा, इंफोसिस और टी.सी.एस. के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।

बी.एस.ई. पर सभी लिस्टिड कंपनियों के मार्कीट कैप में आज गिरावट देखने को मिली है। यही निवेशकों का नुक्सान भी है। वास्तव में बी.एस.ई. के मार्कीट कैप में 2.03 लाख करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। बी.एस.ई. पर लगभग 2,463 शेयरों में गिरावट आई, 1,224 शेयरों में तेजी आई और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

jyoti choudhary

Advertising