GST दर अपरिवर्तित रहने से दूरसंचार उद्योग निराश

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 09:07 AM (IST)

नई दिल्लीः दूरसंचार सेवाप्रदाताओं के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.ओ.ए.आई.) ने दूरसंचार सेवाओं पर माल एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की दर 18 प्रतिशत को अपरिवर्तित रखे जाने पर निराशा जताई है।

सी.ओ.ए.आई. सरकार पर दूरसंचार सेवाओं के लिए जी.एस.टी. दर को कम करने के लिए दबाव डाल रहा था। वह इसे आवश्यक सेवा के तहत पांच प्रतिशत जी.एस.टी. दर के दायरे में लाने का इच्छुक है। सी.ओ.ए.आई. के सदस्यों में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, आइडिया सेल्युलर और रिलायंस जियो शामिल हैं।
PunjabKesari
ऋण के बोझ तले दबे दूरसंचार उद्योग का तर्क है कि हमें साधन पर पर लगे कर के बदले मिलने वाले लाभ से हमारे उत्पाद पर लगे उंचे कर की क्षतिपूर्ति नहीं होती । इससे दूरसंचार सेवाएं ग्राहकों के लिए महंगी हो जाएंगी। वर्तमान में कर और उपकर मिलाकर दूरसंचार सेवाओं के बिल पर ग्राहकों को 15 प्रतिशत कर देना होता है। सी.ओ.ए.आई. के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यू ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं पर जी.एस.टी. दर कम नहीं किए जाने से हम निराश हैं। यह एक आवश्यक सेवा है। इससे ग्राहकों पर बोझ बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News