टेक महिंद्रा काम करने के लिए भारत की 50 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 04:24 PM (IST)

नई दिल्लीः टेक महिंद्रा को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट' ने 2020 में काम करने के लिए भारत की 50 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल किया है। इसके अलावा कंपनी को करियर प्रबंधन के लिहाज से पांच सर्वेश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल किया गया। टेक महिंद्रा ने एक बयान में बताया कि काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के सर्वेक्षण में उसे 21वां स्थान मिला। 

यह भारत के सबसे बड़े कार्यस्थल सर्वेक्षणों में एक है, जिसमें 21 उद्योगों के 21 लाख से अधिक कर्मचारियों की राय ली गई। टेक महिंद्रा के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सी पी गुरनानी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और कहा कि ये कंपनी के सवा लाख कर्मचारियों की जीत है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News