TCS का मुनाफा 3.4% घटा, आय मामूली घटी

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 04:47 PM (IST)

नई दिल्लीः टी.सी.एस. ने पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टी.सी.एस. का मुनाफा 3.4 फीसदी घटकर 5945 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में टी.सी.एस. का मुनाफा 6187.6 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी की आय
वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टी.सी.एस. की आय 0.2 फीसदी घटकर 29584 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में टी.सी.एस. की रुपए में आय 29642 करोड़ रुपए रही थी।

एबिट मार्जिन
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में टी.सी.एस. का एबिट मार्जिन 25.73 फीसदी से घटकर 23.4 फीसदी रहा है। टी.सी.एस. ने 7 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड की भी घोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News