8 लाख करोड़ के मार्कीट कैप वाली देश की दूसरी कम्पनी बनी टी.सी.एस.

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 05:30 AM (IST)

मुम्बई: टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.)गत दिवस 8 लाख करोड़ से अधिक के मार्कीट कैप वाली देश की दूसरी कम्पनी बन गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने यह मुकाम हासिल किया था। टी.सी.एस. का शेयर गत दिवस 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,093.20 रुपए पर पहुंच गया। 

टी.सी.एस. को दूसरी आई.टी. कम्पनियों की तरह रुपए में कमजोरी का फायदा मिल रहा है। उसका शेयर बायबैक भी वीरवार से शुरू हो रहा है। कम्पनी के बोर्ड ने जून में 2,100 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 7.61 करोड़ शेयर बायबैक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 

ब्रोकरेज फर्म आई.आई.एफ.एल. में मार्कीट्स और कॉर्पोरेट अफेयर्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रैसीडैंट संजीव भसीन ने बताया कि इस हफ्ते टी.सी.एस. और दूसरी आई.टी. कम्पनियों में तेजी की वजह रुपए में कमजोरी है। टी.सी.एस. का वैल्यूएशन कम नहीं है लेकिन शानदार मैनेजमैंट, बायबैक और हालिया बोनस की वजह से इसमें आगे भी तेजी बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में कम्पनी का शेयर 2,250 रुपए तक जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News