4 शीर्ष कम्पनियों का मूल्यांकन 19,173 करोड़ रुपए घटा

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2016 - 01:00 PM (IST)

नई दिल्ली: देश की 4 शीर्ष भारतीय कम्पनियों का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 19,173.4 करोड़ रुपए घट गया। इसमें सर्वाधिक नुक्सान टी.सी.एस. को हुआ। टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, इन्फोसिस और आे.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह नुक्सान हुआ जबकि आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी., एच.यू.एल., कोल इंडिया लिमिटेड और सन फार्मा ने लाभ दर्ज किया।  

 

शीर्ष 10 कम्पनियों में चौथे स्थान पर मौजूद, आई.टी.सी. का तुलनात्मक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका। एेसा शेयर की बोनस पेशकश से जुड़े समयोजन के कारण हुआ।  टी.सी.एस. का बाजार मूल्यांकन 15,034.4 करोड़ रुपए गिरकर 4,77,927.30 करोड़ रुपए रह गया।  

 

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,066.4 करोड़ रुपए गिरकर 2,66,158.5 करोड़ रुपए और आे.एन.जी.सी. का मूल्यांकन 641.66 करोड़ रुपए टूटकर 1,91,300.76 करोड़ रुपए रह गया। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 430.96 करोड़ रुपए गिरकर 2,97,158.80 करोड़ रुपए रह गया।  इनके उलट एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 6,051.32 करोड़ रुपए बढ़कर 2,02,960.66 करोड़ रुपए हो गया।  

 

एच.यू.एल. का पूंजीकरण 4,782.99 करोड़ रुपए बढ़कर 1,99,153.89 करोड़ रुपए हो गया और सन फार्मा का मूल्यांकन 3,501.74 करोड़ रुपए चढ़कर 1,87,373.17 करोड़ रुपए हो गया। आर.आई.एल. का मूल्यांकन 2,091.38 करोड़ रुपए बढ़कर 3,17,792 करोड़ रुपए और कोल इंडिया का मूल्यांकन 979.04 करोड़ रुपए चढ़कर 1,96,849.50 करोड़ रुपए हो गया। सैंसेक्स की शीर्ष 10 कम्पनियों में टी.सी.एस. प्रमुख रहा जिसके बाद आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इन्फोसिस, एच.डी.एफ.सी., एच.यू.एल., सी.आई.एल., आे.एन.जी.सी. और सन फार्मा का स्थान रहा। पिछले सप्ताह के दौरान बी.एस.ई. सैंसेक्स 18 अंक गिरकर 27,126.90 बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News