Tata Steel के स्टॉक्स ऑल-टाइम हाई पर, कंपनी का M-Cap 1 लाख करोड़ रुपए के पार

Tuesday, Apr 06, 2021 - 05:23 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप की एक और कंपनी का मार्केट कैप आज 1 लाख करोड़ रुपए को पार कर गई। टाटा स्टील की एंट्री आज पहली बार 1 ट्रिलियन m-cap वाली कंपनियों की Elite लिस्ट में हो गई। टाटा स्टील टाटा ग्रुप की चौथी कंपनी है जिसका m-cap 1 लाख करोड़ को पार कर गया। हालांकि, बाजार बंद होने तक टाटा स्टील इस आंकड़े को बरकरार नहीं रख पाई और फिर से इसके m-cap में 1 लाख करोड़ के नीचे फिसल गया।

यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी चमक, फटाफट चेक करें कितने बढ़े दाम

टाटा स्टील के शेयर आज बीएसई पर तेजी के साथ 875 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खुला और कुछ ही देर में अपने ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर आज 882.30 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। यह कंपनी के स्टॉक्स का New 52- Week High है। इसी के साथ कंपनी का M-Cap 1 लाख करोड़ रुपए हो गया लेकिन कंपनी इस मोमेंटम को बरकरार नहीं रख पाई और मुनाफा-वसूली के कारण इसके शेयर आज बीएसई पर 0.52% की गिरावट के साथ 862.85 रुपए पर बंद हुए। वहीं NSE पर इसके स्टॉक्स में 0.71% की गिरावट आई और ये 861.55 रुपए पर बंद हुए। 

यह भी पढ़ें- कोविड के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में कायम रहा FPI का भरोसा, FY21 में में किया 2.74 करोड़ का निवेश

इससे कंपनी की बाजार पूंजी 1 लाख करोड़ से फिसलकर 99,285 करोड़ रुपए पर आ गई। टाटा स्टाल के शेयर पिछले एक साल में 220% चढ़े हैं। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत केवल 276 रुपए थी जो अब बढ़कर 882 रुपए तक पहुंच गई है।  

यह भी पढ़ें- क्रिप्टोकरेंसीज में आया तगड़ा उछाल, 2 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंचा मार्केट कैप

मेटल स्टॉक्स में तेजी
शेयर बाजार में आज मेटल स्टॉक्स में तेजी देखी गई। टाटा स्टील के स्टॉक्स जहां गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं JSW Steel, सेल (SAIL) और JSPL के शेयर में 1.5% से 2.3% तक की तेजी आई। Axis Securities ने अपने नोट में कहा कि डॉलर में कमजोरी और चीन में मेटल और माइनिंग सेक्टर में तेजी आने के साथ मिड टर्म में मेटल स्टॉक्स में अपट्रेंड जारी रहने की उम्मीद के कारण आज मेटल स्टॉक्स में तेजी आई। 

वहीं, Edelweiss Securities ने अपने नोट में कहा कि चीन से स्टील आयात में कटौती होने की संभावना है। इस वजह से घरेलू स्टील कंपनियों के स्टील की कीमतों में इजाफा होगा। इस वजह से Edelweiss Securities ने टाटा स्टाल का टार्गेट प्राइस 770 रुपए, SAIL का टार्गेट प्राइस 85 रुपए और JSPL का टार्गेट प्राइस 378 रुपए दिया है।

jyoti choudhary

Advertising