दो दशक बाद आज लॉन्च हो रहा Tata की कंपनी का IPO

Wednesday, Nov 22, 2023 - 10:47 AM (IST)

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप की एक ब्रांच, टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आज यानी 22 नवंबर, 2023 को अपना IPO लॉन्च करने जा रही है। यह लगभग दो दशकों में टाटा ग्रुप की किसी कंपनी द्वारा पहली पहली शेयर बिक्री होगी। भारत के सबसे वैल्युएबल ग्रुप का आखिरी IPO 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का था।

ग्लोबल इजीनियरिंग सर्विस कंपनी टाटा टेक ने सोमवार को पुणे में कंपनी रजिस्ट्रार के पास अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल किया। बता दें कि 3,042.51 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू 100% के साथ BSE और NSE पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है।

24 नवंबर तक खुली रहेगी बोली

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के IPO के लिए बोली 24 नवंबर, 2023 तक खुली रहेगी। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि टाटा टेक्नोलॉजीज IPO इस सप्ताह बुधवार को खुलेगा यह शुक्रवार तक बोलीदाताओं के लिए खुला रहेगा।

क्या है Tata Tech IPO का प्राइस बैंड?

टाटा ग्रुप ने टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO का प्राइस बैंड 475 से 500 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के अपर प्राइस बैंड के कैलकुलेशन के आधार पर यह वैल्युएशन टाटा ग्रुप की कंपनी को 20,283 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताता है।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर आज ग्रे मार्केट में 351 रुपए के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। यह अपने वीकेंड GMP 369 रुपए प्रति शेयर से 18 रुपए कम है।

मार्केट एनॉलिस्ट्स का कहना है कि 18 रुपए की गिरावट इन्वेस्टर्स के लिए चिंता का कारण नहीं होनी चाहिए क्योंकि टाटा टेक्नोलॉजीज IPO GMP अभी भी 475 रुपए से 500 रुपए के टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ प्राइस बैंड के 70 प्रतिशत के करीब है।

jyoti choudhary

Advertising