शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, 5 मिनट में निवेशकों के डूब गए 3.5 लाख करोड़ रुपए

Friday, Jun 12, 2020 - 10:14 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट का असर घेरलू बाजारों पर भी दिख रहा है। हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 32785 के स्तर पर आ गया है। वहीं, एनएसई के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 200 अंक गिरकर 9,687 के स्तर पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी शेयर बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से एशियाई बाजारों में तेज बिकवाली हुई है। इसी वजह से सेंसेक्स-निफ्टी भी लुढ़क गए है। बाजार खुलने के 5 मिनट में निवेशकों के 3.5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए है।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1,861.82 अंक नीचे 25,128.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 5.27 फीसदी गिरावट के साथ 527.62 अंक नीचे 9,492.73 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 5.89 फीसदी गिरावट के साथ 188.04 पॉइंट नीचे 3,002.10 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 9.59 अंक नीचे 2,911.31 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना के कारण कच्चे तेल में भारी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट 8 फीसदी फिसलकर 37 डॉलर के करीब आ गया है। अमेरिका में भंडार बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
 

jyoti choudhary

Advertising