शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजारः सेंसेक्स 73,745 और निफ्टी 22,338 के लेवल पर

Friday, Mar 01, 2024 - 03:41 PM (IST)

नई दिल्लीः ग्‍लोबल मार्केट से म‍िले मजबूत संकेत और जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 1245.05 अंक यानि 1.72% बढ़त के साथ 73,745.35 वहीं निफ्टी 355.95 (1.62%) अंक मजबूत हुआ और ये 22,338.75 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। ऑयल-गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में तेजी की 3 वजह

  • वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। इसका मार्केट सेंटिमेंट में पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।
  • हाल ही में कुछ सर्वे ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की जीत की भविष्यवाणी की है। इससे बैंकिंग और PSU शेयरों में उत्साह वापस आ गया है।
  • गुरुवार को अमेरिकी इन्फ्लेशन डेटा जारी होने के बाद वॉल स्ट्रीट पर S&P500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। इसका ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 29 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 195 अंक की बढ़त के साथ 72,500 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 31 अंक की तेजी रही। ये 21,982 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल थी। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। पेटीएम के शेयर में 1.92% की तेजी रही थी।


 

jyoti choudhary

Advertising