बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, ये रहे आज के टॉप गेनर और लूजर

Wednesday, Mar 10, 2021 - 05:06 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेसेंक्स 254.03 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51,279.51 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 फीसदी की मजबूती के साथ 15,174.80 के स्तर पर बंद हुआ है। छोटे-मझोले शेयरों में भी बढ़त रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.77 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स सुबह 51,404.68 अंक पर खुला था। पिछले कारोबारी दिवस यानि मंगलवार को यह 51,025.48 पर बंद हुआ था। 

आज के टॉप गेनर 

 

टॉप लूजर

जापान और हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजारों में भी तेजी
अमेरिकी और यूरोपियन शेयर बाजारों में पॉजिटिव बढ़त के चलते दुनिया के अन्य शेयर बाजारों में भी बढ़त रही। जापान का निक्केई इंडेक्स 10 पॉइंट ऊपर 29,038 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 70 अंक चढ़कर 28,843 पर बंद हुआ। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट 1.5 अंकों की मामूल गिरावट के साथ 3,357 अंकों पर बंद हुआ है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार में रिकवरी
US बाजारों में नैस्डैक इंडेक्स 3.69% चढ़कर 13,073 अंकों पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 1.42% ऊपर 3,875 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स भी 30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इससे पहले यूरोप के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
 

jyoti choudhary

Advertising