बाजार की शानदार Closing, सेंसेक्स 1439 अंक की तेजी के साथ 82,962 पर बंद

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 03:52 PM (IST)

मुंबईः भारतीय शेयर बाजार ने आज यानि 12 सितंबर को इतिहास रच दिया। निवेशकों की भारी खरीदारी बीएसई सेंसेक्स में 1600 अंकों के उछाल के साथ पहली बाद 83000 के आंकड़े के पार जाने में सफल रहा है। निफ्टी भी 500 अंकों के ज्यादा के उछाल के साथ 25,433 अंकों के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा। बाजार में ये जोरदार का क्रेडिट ग्लोबल स्टॉक मार्केट में शानदार तेजी को जाता है। साथ ही बैंकिंग, एनर्जी ऑटो, आईटी स्टॉक्स में तेज का बड़ा योगदान रहा है। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 1439 अंकों की उछाल के साथ 82,962 और निफ्टी 470 अंकों की तेजी के साथ 25,389 अंकों पर क्लोज हुआ है।

अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े जारी होने के बाद घरेलू निवेशकों की नजर अब भारत की महंगाई के आंकड़ों पर है। आज शाम CPI के आंकड़े जारी होंगे।

निवेशकों को 5.14 लाख करोड़ का फायदा

सेंसेक्स में करीब 1250 अंकों और निफ्टी में 400 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी कि दिन बाजार में निवेशकों को 5.14 लाख करोड़ का फायदा हुआ है। BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर ₹465.9 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है।

क्यों आई तेजी

आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में अमेरिका में उपभोक्ता कीमतों में मामूली वृद्धि हुई लेकिन महंगाई में कुछ स्थिरता दिखी। सीएमई फेडवॉच के अनुसार इससे 18 सितंबर को फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की संभावना 66% से बढ़कर 85% हो गई है। इस कटौती से घरेलू इक्विटी में विदेश निवेश बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। यही वजह है कि घरेलू मार्केट में तेजी आई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजकुमार ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े बाजार के लिए पॉजिटिव रहे हैं। इससे सितंबर में फेड रिजर्व के रेट कट का रास्ता साफ हुआ है।

जापान का निक्केई 2.77% चढ़ा, चीन का बाजार गिरा

  • एशियाई बाजार में जापान का निक्‍केई 2.77% और कोरिया का कोस्पी 1.55% चढ़ा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग 0.91% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.11% की गिरावट है।
  • 11 सितंबर को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.31% चढ़कर 40,861 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.17%, S&P500 1.07% की बढ़त के साथ 5,554 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11 सितंबर को ₹1,755.00 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹230.90 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 11 सितंबर शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 398 अंक की गिरावट के साथ 81,523 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 122 अंक की गिरावट थी, ये 24,918 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 16 में तेजी थी। निफ्टी FMCG छोड़कर सभी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News