तगड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 620 अंक उछल कर 78,674 के स्तर पर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 03:35 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार ने आज यानी 26 जून को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,721 और निफ्टी ने 23,882 का स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 620 अंक उछला, ये 78,674 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी में भी 147 अंकों की बढ़त रही ये 23,868 के लेवल पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई में 1.41% की बढ़त है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और और हांगकांग के हैंग सेंग में भी गिरावट है।
  • अमेरिकी बाजार में भी मंगलवार को मिला-जुला कारोबार रहा। डाउ जोन्स 299 (0.76%) अंक गिरकर 39,112 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 220 (1.26%) अंक चढ़कर 17,717 पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार को ₹1175 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹149 करोड़ के शेयर बेचे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 25 जून को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,164 और निफ्टी 23,754 के स्तर छुआ था। इसके बाद सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 78,053 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की तेजी रही। ये 23,721 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News