रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार में भी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 10:20 AM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 19 अगस्त को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.79% की बढ़त है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.53% की गिरावट है। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.07% की तेजी है।
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 96.70 (0.24%) अंक चढ़कर 40,659 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 37.22 (0.21%) अंक बढ़कर 17,631 पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 16 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,330 अंक की तेजी के साथ 80,436 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 400 अंक की तेजी रही और यह 24,541 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News