महिला दिवस पर Spicejet की महिलाओं के लिए खास पेशकश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2017 - 02:36 PM (IST)

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने महिला यात्रियों के लिए खास ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के तहत महिला यात्रियों के लिए फ्री अपग्रेड से लेकर बैठने की व्यवस्था और मुफ्त चाय-काफी तक कई सुविधाएं शामिल हैं।

इस पेशकश के तहत 8 मार्च को यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को कंपनी मुफ्त में स्पाइस मैक्स का अपग्रेड देगी। इसके तहत बड़े हवाईअड्डों पर चेक इन के लिए विशेष काऊंटर, पैरों के लिए ज्यादा स्थान वाली सीटें इत्यादि महिला यात्रियों को मिलेंगी। इसके अलावा बोइंग 737 फ्लाइट्स में महिलाओं को फ्री बिस्कुट, चाय और कॉफी भी दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए 8 मार्च से एक नई सुविधा शुरू की जाएगी जो आगे भी जारी रहेगी। कंपनी के मुताबिक, अब उनके विमानों में सीटों की चौथी लाइन को विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा। अगर फ्लाइट भर गई है तो बीच की और किनारे की सीटें महिलाओं को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित की जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News