भारत की विदेशी मुद्रा खरीद में उल्लेखनीय इजाफाः अमरीका

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 02:33 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका के वित्त विभाग ने कहा है कि भारत की शुद्ध विदेशी मुद्रा खरीद के स्तर में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। वित्त विभाग ने अमरीकी संसद से कहा है कि वह भारत की विदेशी मुद्रा विनिमय और वृहद आर्थिक नीतियों की नजदीकी से निगरानी करेगा।

विभाग ने कांग्रेस में पेश अपनी 2017 की पहली छमाही की रिपोर्ट में कहा कि भारत की विदेशी मुद्रा खरीद में उल्लेखनीय बढ़ौतरी हुई है और यह जून, 2017 तक चार तिमाहियों में करीब 42 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) के 1.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अमरीका के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की विदेशी विनिमय नीतियों पर कांग्रेस में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का अमरीका के साथ वस्तुओं का उल्लेखनीय व्यापार अधिशेष है। जून, 2017 तक चार तिमाहियों में यह 23 अरब डॉलर था। वित्त विभाग ने कहा कि वह भारत के विदेशी विनिमय और वृहद आर्थिक नीतियों की नजदीकी से निगरानी करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News