शेयर मार्कीट में ट्रंप की आंधी, 15 मिनट में 6 लाख करोड़ का नुकसान

Wednesday, Nov 09, 2016 - 01:42 PM (IST)

नई दिल्लीः बुधवार को शेयर मार्कीट के खुलने से पहले जोखिम की उम्मीद सबको थी। भारत सरकार द्वारा नोट बैन और अमरीका के चुनावों में जीत के करीब पहुंच चुके ट्रंप की खबर के बीच जब बाजार खुले तो गिरावट तय थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के अनुसार ग्लोबल स्टॉक मार्कीट में खलबली से घरेलू निवेशकों को 15 मिनटों के अंदर 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

पहले 15 मिनटों में बी.एस.ई. का मार्कीट कैपिटलाइजेशन 57,3827 करोड़ रुपए गिर कर 1.11 लाख करोड़ से 1.05 लाख करोड़ पर आ गया। मार्कीट में कोहराम का हाल यह था कि 2000 स्टॉक्स में से 1875 स्टॉक्स लाल निशान पर ट्रेडिंग कर रहे थे और केवल 85 स्टॉक्स ही ग्रीन पर ट्रेडिंग कर रहे थे। 

सैंसेक्स 1600 अंकों की गिरावट के साथ खुला जो 25 अगस्त के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी। हालांकि बाजार के हालात धीरे-धीरे सुधरे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मेंबर रमेश दामिनी ने कहा, 'मार्कीट गिरेगा इसका अंदाजा पहले से था। नोट बैन और ट्रंप की बढ़त इसका कारण है।' सैंसेक्स अब 26,649 अंकों पर और निफ्टी 8237 पर कारोबार कर रहा है।

Advertising