कल से बदल जाएंगे कई नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए 1 मई से होने वाले बदलावों के बारे में

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 12:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः मई 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इस बार सबसे बड़ा बदलाव ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर, बैंकिंग सेवाओं और गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में देखने को मिल रहा है।

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू

1 मई 2026 से Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 के तहत नया रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो गया है। इसके अंतर्गत Online Gaming Authority of India (OGAI) का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन गेम्स को रेगुलेट और मॉनिटर करेगा।

नए नियमों के अनुसार गेम्स को तीन श्रेणियों—ऑनलाइन मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स—में बांटा गया है। हाई-रिस्क प्लेटफॉर्म्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। साथ ही, यूजर सुरक्षा के लिए उम्र सीमा, पैरेंटल कंट्रोल और खेलने के समय जैसी सुविधाएं भी लागू की गई हैं। विदेशी गेमिंग कंपनियों को भी अब भारतीय नियमों का पालन करना होगा।

PunjabKesari

ATM से कैश निकालना हुआ महंगा

आरबीआई ने ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद अब हर ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये की जगह 23 रुपये शुल्क देना होगा।

नियमों के मुताबिक, ग्राहक अपने बैंक के ATM पर हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अन्य बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी।

‘वन स्टेट-वन RRB’ योजना लागू

वित्त मंत्रालय ने 11 राज्यों में ‘वन स्टेट-वन RRB’ योजना लागू की है, जिसके तहत 15 रीजनल रूरल बैंकों को मिलाकर एक बैंक बनाया जाएगा। इस कंसोलिडेशन के बाद RRB की कुल संख्या 43 से घटकर 28 रह जाएगी। इसका उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाना है।

PunjabKesari

FD और सेविंग अकाउंट के नियम बदले

RBL Bank ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज भुगतान का तरीका बदल दिया है। अब ग्राहकों को ब्याज हर तिमाही के बजाय हर महीने मिलेगा।

वहीं Shriram Finance Limited ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त और महिला निवेशकों को 0.10% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

LPG सिलेंडर और बुकिंग नियमों में बदलाव

1 मई से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। साथ ही बुकिंग नियम भी सख्त किए गए हैं। शहरों में एक सिलेंडर के बाद दूसरा बुक करने के लिए 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का इंतजार करना होगा।

डिलीवरी के लिए OTP सिस्टम लागू किया गया है, जिससे गलत इस्तेमाल और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News