EPFO portal Shutdown: EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 3 दिन रहेंगी बंद, PF निकासी और क्लेम सेवा पर असर

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 01:51 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए जरूरी खबर। EPFO अपने डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है। इस तकनीकी सुधार के चलते 26 जून से 28 जून 2026 तक कई ऑनलाइन सर्विसेस अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपको पीएफ निकासी, एडवांस या अन्य क्लेम से जुड़ा कोई काम है तो उसे पहले से निपटा लें।

तीन दिन तक नहीं कर पाएंगे नया क्लेम सबमिट

EPFO के अनुसार, 26 जून 2026 की रात 12 बजे से लेकर 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक पोर्टल पर कई अन्य सर्विसेस उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान मेंबर्स नया क्लेम दाखिल नहीं कर पाएंगे और न ही क्लेम प्रोसेसिंग से जुड़ी सर्विसेस का फायदा ले सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: Digital Fraud के शिकार ग्राहकों को राहत, मिलेगा 25,000 रुपए तक मुआवजा, RBI लाया नया नियम

संगठन ने बताया है कि अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के बाद 29 जून से सभी सेवाएं सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी। पहले से जमा किए गए क्लेम प्रभावित नहीं होंगे और उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार निपटाया जाएगा।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

अपग्रेडेशन अवधि के दौरान सदस्य नए क्लेम दाखिल नहीं कर पाएंगे और क्लेम से जुड़ी कुछ ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग भी नहीं कर सकेंगे। हालांकि, लंबित मामलों को सेवाएं बहाल होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

इन विकल्पों का करें यूज

पोर्टल बंद रहने के दौरान सदस्य अपने अकाउंट की जानकारी पाने के लिए कुछ ऑप्शनल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। EPFO ने UMANG ऐप, SMS, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Dettol Boycott: विवादों में Dettol का विज्ञापन, चीन में बायकॉट की उठी मांग, कंपनी ने मांगी माफी 

आज निपटा लें जरूरी काम

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन सदस्यों को जल्द पीएफ निकासी या अन्य क्लेम की जरूरत है, उन्हें 25 जून तक आवेदन जमा कर देना चाहिए। इससे अपग्रेडेशन के दौरान संभावित देरी से बचा जा सकेगा। EPFO का कहना है कि इस तकनीकी सुधार के बाद क्लेम निपटान प्रक्रिया और तेज होगी तथा सदस्यों को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News