शीर्ष 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 29,906 करोड़ रुपए घटा

Sunday, Aug 28, 2016 - 02:21 PM (IST)

मुंबईः सैंसेक्स में भारी गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह बी.एस.ई. की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 29,906.6 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई जबकि शेष 3 के एमकैप में 10,718.9 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक 14,738.8 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 49,83,50.78 करोड़ रुपए रह गया। 

 

पैट्रोलियम सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप सर्वाधिक 4,167.19 करोड़ रुपए की बढ़त लेकर 33,32,78.01 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) का बाजार पूंजीकरण 9160.08 करोड़ रुपए घटकर 191507.71 करोड़ रुपए, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) का 2994.42 करोड़ रुपए कम होकर 204005.66 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का 2031.91 करोड़ रुपए की गिरावट लेकर 195347.30 करोड़ रुपए और कोल इंडिया (सी.आई.एल.) का 473.73 करोड़ रुपए लुढ़ककर 210619.17 करोड़ रुपए पर आ गया। 

 

एच.डी.एफ.सी. और इंफोसिस का एमकैप 427.27 करोड़ रुपए और 80.39 करोड़ रुपए घटकर क्रमश: 21,63,15.16 करोड़ रुपए और 23,44,60.63 करोड़ रुपए रह गया। वहीं, एच.डी.एफ.सी. बैंक और आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 3,287.29 करोड़ रुपए और 3,264.42 करोड़ रुपए बढ़कर क्रमश: 31,93,11.69 करोड़ रुपए और 30,67,94.68 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण में टी.सी.एस. का दबदबा बरकरार रहा। इसके बाद आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इंफोसिस, एच.डी.एफ.सी., सी.आई.एल., ओ.एन.जी.सी., एचयूएल और एस.बी.आई. का स्थान रहा। 

Advertising