सैंसेक्स एक माह के उच्चस्तर पर, सितंबर के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 05:41 PM (IST)

मुंबई: शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का सैंसेक्स 53 अंक की बढ़त के साथ एक महीने के नए उच्चस्तर 26,747 पर पहुंच गया। निवेशकों में उम्मीद के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में बढ़त से यहां भी धारणा को बल मिला।   

साप्ताहिक आधार पर सैंसेक्स और निफ्टी ने 2 सितंबर के बाद सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है। सैंसेक्स में जहां साप्ताहिक आधार पर 516.52 अंक या 1.96 प्रतिशत वहीं निफ्टी में 174.95 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सैंसेक्स आज 52.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,747.18 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 26,803.76 से 26,707.81 अंक के दायरे में रहा। यह सैंसेक्स का 11 नवंबर के बाद का सबसे ऊंचा बंद स्तर है। पिछले सत्र में सैंसेक्स 457 अंक चढ़ा था।   

नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी एक समय 8,274.95 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा। बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से यह नीचे आया। अंत में निफ्टी 14.90 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त से 8,261.75 अंक पर बंद हुआ। ज्यादातर एशियाई बाजार लाभ में रहे। जापान का निक्की 1.23 प्रतिशत चढ़ गया। शंघाई कम्पोजिट में 0.54 प्रतिशत की बढ़त रही। हांगकांग का हैंगसेंग 0.44 प्रतिशत नीचे आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News