शीर्ष 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 21,623 करोड़ रुपए बढ़ा

Sunday, Sep 18, 2016 - 04:17 PM (IST)

मुंबईः सैंसेक्स में बीते सप्ताह 198.22 अंक की गिरावट के बावजूद बी.एस.ई. की शीर्ष 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 21,622.89 करोड़ रुपए बढ़ा। इसमें सबसे अधिक 10,361.72 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी रिलायंस इडस्ट्रीज (आर.आई.एल.) में दर्ज की गई। सप्ताहांत पर उसका एमकैप 3,48,844.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान उसके शेयर में 3.06 प्रतिशत की उछाल देखी गई। आर.आई.एल. ने 05 सितंबर को अपनी 4जी सेवा जियो लांच की है। उसे इसका फायदा भी मिला। 


कंपनी के आक्रामक ऑफरों के कारण कम समय में बाजार के बड़े हिस्से पर इसके कब्जे की संभावना है। आर.आई.एल. के बाद एमकैप में इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,593.06 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी के साथ 2,43,556.53 करोड़ रुपए, आई.टी.सी. का 2,056.94 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 313,017 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. बैंक का 1,906.75 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी के साथ 3,28,100.32 करोड़ रुपए और टीसी..एस. का 1,704.42 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,65,247.59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसके अलावा शीर्ष 10 में शामिल 5 अन्य कंपनियों का एमकैप 20,174.42 करोड़ रुपए घट गया है। सबसे ज्यादा 7,452.26 करोड़ रुपए का नुकसान सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) को तथा इसके बाद 4,516.20 करोड़ रुपए की हानि कोल इंडिया लिमिटेड (सी.आई.एल.) को उठानी पड़ी। एफ.एम.सी.जी. क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (एच.यू.एल.) को 3,895.69 करोड़ रुपए, ओ.एन.जी.सी. को 2,652.20 करोड़ रुपए और एच.डी.एफ.सी. को 1,662.07 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।  


सप्ताहांत पर एस.बी.आई. का एमकैप 1,97,485.05 करोड़ रुपए, सी.आई.एल. का 2,05,281.84 करोड़ रुपए, एच.यू.एल. का 1,97,414 करोड़ रुपए, ओ.एन.जी.सी. का 2,14,999.47 करोड़ रुपए और एच.डी.एफ.सी. का 2,21,664.95 करोड़ रुपए रहा।  बाजार पूंजीकरण में टी.सी.एस. का वर्चस्व बना हुआ है। उसके बाद क्रमश: आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इंफोसिस, एच.डी.एफ.सी., ओ.एन.जी.सी., सी.आई.एल., एस.बी.आई. और एच.यू.एल. का स्थान रहा। 

Advertising