बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, सैंसेक्स 32200 से नीचे खुला

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 10:18 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सैंसेक्स आज 32200 के स्तर से नीचे खुला है। वहीं निफ्टी 10 हजार के करीब आ गया है। कारोबार के दौरान सैंसेक्स में 67 अंक तक गिरावट रही है। वहीं निफ्टी 10001 के स्तर तक गिरा है। फिलहाल सैंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 32205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 6 अंक की गिरावट के साथ 10006 के स्तर पर है।

फार्मा, पी.एस.यू. बैंक और मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। हालांकि आई.टी., कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, सिप्ला, अरविंदो फार्मा, ल्यूपिन, डॉ रेड्डीज और ओ.एन.जी.सी. 3-1 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में आई.ओ.सी., विप्रो, हीरो मोटो, टी.सी.एस., टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स 1.7-0.7 फीसदी तक बढ़े हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News